Raipur News: यात्री ट्रेन की बोगी के ऊपर गिरा खंबा, 3 लोग घायल, जांच में जुटे अधिकारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

 रायपुर।  रायपुर में एक यात्री ट्रेन हादसे का शिकर हो गई। हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच घटना की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कलकत्ता से रायपुर आ रही शालीमार एक्सप्रेस रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के S-6 कोच समेत 2 से 3 डिब्बों पर बिजली का खंबा गिर गया। हादसे में ट्रेन में सवार तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Share This Article