छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के डरावने आंकड़े सामने आने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में ही कोरोना से 100 से ज्यादा मरीजों की मौत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है।

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के डरावने आंकड़े सामने आने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में ही कोरोना से 100 से ज्यादा मरीजों की मौत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है।

प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा 2977 हो गया है। आज की बात करें तो छत्तीसगढ़ में आज 21 लोगों की मौत हुई है। मरीजों के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 1583 नये केस आज आये हैं। वहीं 1258 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 19533 हो गया है।

मरीजों के मामले में आज फिर रायपुर टॉप पर है। प्रदेश में आज मिले मरीजों के जिलेवार आंकड़ों को देखें तो दुर्ग में 128, राजनांदगांव में 73, बालोद में 90, बेमेतरा में 45, कबीरधाम में 49, रायपुर में 229, धमतरी में 55, बलौदाबाजार में 82, महासमुंद में 67, गरियाबंद में 38, बिलासपुर में 87, रायगढ़ में 138, कोरबा में 85, जांजगीर में 122, मुंगेली में 17, जीपीएम में 9, सरगुजा में 78, कोरिया में 29,

सूरजपुर में 27, बलरामपुर में 12, जशपुर में 12, बस्तर में 23, कोंडगांव में 25, दंतेवाड़ा में 21, सुकमा में 7, कांकेर में 26, नारायणपुर मे 0, बीजापुर में 7 नये मरीज मिले हैं।
वहीं मौत की बात करें तो कोरबा में सर्वाधिक तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं सरगुजा, महासमुंद,

रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम मे 2-2 संक्रमितों की जान गयी है। वहीं दुर्ग, बालोद, रायपुर, गरियाबंद, जांजगीर, मुंगेली में 1-1 मौत हुई है।

Share This Article