आज इतने बजे जारी होंगे ओपन स्कूल के परीक्षा परिणाम, यहां देख सकेंगे रिजल्ट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

  रायपुर: राज्य ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने जा रहा है। राज्य ओपन स्कूल की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, बुधवार दोपहर तक परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

ओपन स्कूल की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा मार्च, अप्रैल का परीक्षा परिणाम 15 मई 2024 को दोपहर 3:00 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवार छात्र अपना परीक्षा परिणाम ओपन स्कूल के आधिकारी वेबसाइट www.sos.cg.nic और www.Result.cg.nic.in पर देख सकेंगे।

 

Share This Article