पूर्व सीएम बघेल ने कहा- फंस गई स्मृति ईरानी, अमेठी और रायबरेली सीट जीतेगी कांग्रेस

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी और रायबरेली सीट जीतने जा रही है। बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का विरोध करके अपनी पहचान बनाई है, लेकिन इस बार वह अमेठी में ऐसा नहीं कर पाएंगी और उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।

भूपेश बघेल ने अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर कहा कि “यहां के हर घर से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। रायबरेली से राहुल गांधी को उतारने का फैसला आलाकमान का था और हमारे नेता पहले ही इस बारे में बात कर चुके हैं। हम दोनों सीटों से लड़ रहे हैं। किशोरी लाल शर्मा जी 40 वर्षों से अधिक समय से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनका भी हर घर से नाता रहा है।”

वहीं अमेठी से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि, “दूसरा पक्ष डरा हुआ है, खासकर स्मृति ईरानी क्योंकि उनकी पहचान राहुल गांधी के विरोध से ही बनी है। अब वह किसका विरोध करेंगी? वह अब जाल में फंस गई हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि “किशोरी लाल शर्मा उन्हें बड़े अंतर से हराएंगे। हम दोनों सीटें बड़े अंतर से जीतेंगे।”

Share This Article