बहू ने डंडे से पीट पीटकर कर दी सास की हत्या…जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कोंडागांव : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडसरा शांतिनगर में बहू ने अपनी सास को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि दोनों के बीच बर्तन धोने की बात को लेकर विवाद हो गया था, गुस्साई बहू ने डंडे से सास को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में दर्ज की कराई गई है।

मामले के बारे में आरोपी महिला के पति अपने परिजनों के साथ थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नी हैं और चार बच्चे है। वह दूसरी पत्नी के साथ बेलभाटापारा बड़ेडोंगर में रहता है। उसकी मां चमेर बाई का उसकी पत्नी संगीता दुग्गा के साथ बर्तन साफ करने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें संगीता ने चमेर बाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
Share This Article