बचाव बचाव चिल्लाते हुए युवक तालाब में डूबा: अंधेरा होने से नहीं गया कोई बचाने, सुबह निकाला गया शव

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में पुलगांव थाना के अंजोरा चोकी अंतर्गत रानीसागर तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक दलदल वाली जगह में फंसकर बचाव बचाव चिल्ला रहा, लेकिन अंधेरा हो जाने से उसे कोई बचाने नहीं पहुंचा।

सुबह SDRF की टीम ने उसकी लाश को खोजकर बाहर निकाला।

अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव ने बताया कि शनिवार शाम 6.30 बजे के करीब अंजोरा के कुछ लोगों ने फोन किया था। उन्होंने बताया कि रानी सागर तालाब में एक युवक डूब रहा है। वो बचाव बचाव चिल्ला रहा है।शव को तालाब से बाहर लाती एसडीआरएफ की टीम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक काफी अंधेरा हो जाने से पुलिस युवक तक नहीं पहुंच पाई।

युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाते हुए वहीं मर गया। पुलिस ने दुर्ग एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह को फोन करके सूचना दी।एसडीआरएफ की टीम रात होने से नहीं गई। रविवार सुबह तड़के SDRF की टीम वहां पहुंची। टीम तालाब में उतरी और काफी खोजबीन के बाद एक युवक के शव को तालाब के अंदर से बाहर निकाला।

शव को बाहर निकालने के बाद जब उसकी पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए नहीं हो सकी मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

उसने कमरे से नीचे जींस पहना था, लेकिन कमर के ऊपर उसके कोई कपड़ा नहीं था। गांव के लोगों का कहना है कि युवक उनके गांव का ना होकर बाहर का है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई है।दलदल में फंसने से हुई मौत अंजोरी पुलिस के मुताबिक रानी सागर तालाब काफी बड़ा है। उसे ग्रामीणों ने दो भाग में कर दिया है। एक भाग में गंदा पानी जाता है और दूसरे भाग में साफ जल भराव होता है। युवक गंदे पानी वाले तालाब के भाग में फंस गया। वहां दलदल होने से वो बाहर नहीं निकल पाया और बचाव बचाव चिल्लाते हुए उसी दलदल में समा गया।

Share This Article