CG Breaking: EOW के अधिकारियों ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर फिर से मारा छापा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कथित आबकारी घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने एक बार फिर से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर पर छापेमारी की है. ईओडब्ल्यू की टीम ने पप्पू ढिल्लन के भिलाई के नेहरू नगर निवास में दबिस दी है. ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के 6 अधिकारी सुबह से छानबीन के रहे हैं.

बता दें कि कथित शराब घोटाले में अप्रैल माह में भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम कारोबारी के घर छानबीन की थी. मामले में अब अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर के बयान के बाद एक बार फिर से पप्पू ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे हैं.

Share This Article