Aaj ka Rashifal : मेष, कुंभ समेत इन 5 राशियों के जीवन में होगी खूब उथल-पुथल

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Aaj Ka Rashifal सूर्य और शुक्र मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि और चंद्रमा का विष योग बना हुआ है कुंभ राशि में। बुध, मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल) –

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें। काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद रहेगी। भाग्य साथ नहीं देगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- परेशानी वाला समय है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। समय प्रतिकूल है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मानसिक स्थिति थोड़ी प्रॅाब्लम में रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदीरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मां का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। आपके भी रक्तचाप की स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति खराब है। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं है। कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। अभी योजनाओं को रोक के रखें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- निवेश वर्जित है। धन-हानि के संकेत हैं। कुटुंब से न उलझें। वाणी दोष दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन में बेचैनी और घबराहट बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिम में प्रॅ्ाब्लम, अनाब-सनाब खर्चें, दवा-दारु में खर्चें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

Share This Article