1 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृश्चिक, धनु, मकर वालों के लिए शुभ दिन, कन्या, कुंभ को कष्ट संभव, हरी वस्तु रखें पास

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Aaj Ka Rashifal, ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में शुक्र, गुरु और सूर्य। कन्या राशि में केतु। चंद्रमा मकर राशि में। शनि कुंभ राशि में। बुध, मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम, संतान का पूरा-पूरा साथ होगा और स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर लेकिन थोड़ा कमजोरी रहेगी। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम बना हुआ है। व्यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य में ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे तरीके से इन दिनों चलेगा। बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। जो लोग प्रेम में हैं उनका थोड़ा सा दुराव दिख रहा है। बच्चों वालों को अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान रखना चाहिए। व्यापार मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा धीरे-धीरे खत्म होगी। स्वास्थ्य   अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृह-कलह भी संभव है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि-  धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी लेकिन जुआ, सट्टा, लॅाटरी में अभी पैसा मत लगाएगा। नुकसान हो जाएगा। बाकी प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। फिर भी स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार सही है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय की स्थिति सुधरेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। प्रेम, संतान का साथ। स्वास्थ्य मध्यम। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Share This Article