Aaj Ka Panchang: आज 01 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Aaj ka Panchang : हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 01 मई 2024, दिन बुधवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

1 मई 2024 का पंचांग

वारः बुधवार

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष

तिथि : सप्तमी प्रातः 5:46 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी रहेगी .

चंद्र राशिः मकर राशि रहेगी .

चंद्र नक्षत्रः श्रवण नक्षत्र रहेगा.

योगः शुभ योग रात्रि 8:00 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा.

अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:45 से 12:30 तक .

दुष्टमूहर्त : कोई नहीं .

सूर्योदयः प्रातः 5:45

सूर्यास्तः सायं 6:48

राहूकालः 12:16 मिनट से 1:54 मिनिट तक .

तीज त्योहारः मई डे , विश्व श्रमक दिवस , श्री अर्जुन देव जयंती , शीतला पूजा (बूढ़ा बासौड़ा), महाराष्ट्र औरगुजरात स्थापना दिवस .

भद्राः नहीं है .

पंचकः नहीं है.

आज का दिशाशूल

बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चले, इसके उपरान्त ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा ( सफेद )तिल खा कर आरंभ कर सकते है .

आज के चौघड़िया मूहर्त

  • लाभ चौघड़िया – प्रातः 5:46 से 7:22 तक
  • अमृत चौघड़िया – प्रातः 7:22 से 9:00 तक
  • शुभ चौघड़िया – प्रातः 10:38 से दोपहर 12:46 तक
  • चर चौघड़िया – दोपहर 3:32 से सायं 5:10तक
  • लाभ चौघड़िया – सायं 5:10 से 6:48 तक

रात्रि के चौघड़िया

  • शुभ चौघड़िया – रात्रि 8:09 से 9:31 तक
  • अमृत चौघड़िया – 9:31 से 10:53 तक
  • चर चौघड़िया – रात्रि 10:53 से 12:15 तक
  • लाभ चौघड़िया – रात्रि 2:59 से प्रातः 4:21 तक

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.

Share This Article