CG News : बस में बैठे-बैठे ही लड़के की कट गई गर्दन, तो कटे किसी के हाथ…आखिर क्या हुआ ऐसा, जाने पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

पत्थलगांव। पत्थलगांव में बस सफर के दौरान खिड़की से शरीर का अंग बाहर निकालने की भूल 3 लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। बीती रात यहां का सुखरापारा गांव में एक यात्री बस को विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के रगड़ देने के बाद बस में सवार एक बालक की गर्दन कट गई तथा दो अन्य लोगों के हाथ कट कर अलग हो गए। जिंदगी और मौत से जूझ रहे दोनों घायलों को तत्काल सघन उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मामले में पत्थलगांव थाना प्रभारी भानु प्रताप चंद्राकर ने बताया कि इस हादसे एक बालक की मौत हो गई है तथा दो घायलों की चिंताजनक हालत के मद्देनजर उन्हें जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज से ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article