CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ के साथ होगी बारिश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। प्रदेश में सोमवार को भी आंधी, बारिश की संभावना बताई गई है. रविवार को बस्तर के कुछ इलाकों में 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई. अनुमान है कि अब मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा होगी.
मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर स्थित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका, हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक है. 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है.

 

Share This Article