CG : नगर पालिका अध्यक्ष, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकता भाजपा में शामिल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 कोरबा। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से पलायन का दौर जारी है। इसी के तहत कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा में दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर लिया है। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया है।

बता दे कि कोरबा जिला के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र स्थित पसान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा थी। इस सभा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया। दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान सहित युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश शर्मा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज सीएम की सभा में बीजेपी प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव ने सभी लोगों को भगवा गमछा पहनाकर बीजेपी प्रवेश कराया। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही कोरबा के घंटाघर में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में करतला जनपद की अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया था।

Share This Article