शादीशुदा शख्स ने घुमाने के बहाने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोंडागांव /  कोंडागांव जिला में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है पीड़ित लड़की के परिचित शादीशुदा शख्स उसे अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद लड़की को रातभर बंधक बनाकर रखने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दूसरे दिन घर पहुंचकर पीड़ित लड़की ने परिजनों को आप बीती बतायी। पीड़ित नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का ये मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। ग्राम सोनपुर में रहने वाला अघन सिंग मरकाम पर पीड़ित नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की के परिजनों से अघन सिंग मरकाम का परिचय था। शादीशुदा अघन सिंग का परिचित की 14 वर्षीय बेटी पर बुरी नियत थी। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल की सुबह आरोपी नाबालिग को अपने साथ बाइक पर घुमाने के बहाने घर से लेकर गया था। लेकिन रात भर वह लड़की को लेकर घर नही लौटा।

लड़की को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी दूसरे दिन सुबह विश्रामपुरी में लड़की को छोड़कर फरार हो गया था। घटना से घबराई पीड़ित नाबालिग के घर पहुंचकर परिजनों अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी।घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित के माता-पिता ने विश्रामपुरी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गयी। 17 अप्रैल को पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अघन सिंग मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share This Article