जलाराम राम मंदिर में 8 नवंबर को धूमधाम से मनेगा बापा का जन्मोत्सव

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। कैलाश नगर स्थित श्री जलाराम राम मंदिर के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूज्य बापा का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। संत शिरोमणि पूज्य श्री जलाराम बापा का 225वां जन्मोत्सव 8 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी को आ रहा है।

गुजराती समाज क.इस अवसर पर मंदिर में सजावट की जाएगी। 50 वर्ष पूरे होने पर दो दिन का आयोजन विभिन्न उत्सव, कार्यक्रम रखे गए हैं। 7 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से श्री अखंड रामायण पाठ और 8 नवंबर को श्री जलाराम बापा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

सुबह साढ़े 9 बजे से भजनों की प्रस्तुति भोपाल के उमेश प्रजापति देंगे। दोपहर सवा 12 बजे से महा पूजा व आरती होगी। दोपहर 3.15 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6.30 बजे संध्या आरती व महाप्रसादी होगी।

Share This Article