रायपुर में मंदिर से मुकुट चोरी, शातिर चोर पर Police का शिकंजा..!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर में मंदिर से मुकुट चोरी, शातिर चोर पर Police का शिकंजा..!
राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके के मंदिरों में लगातार भगवान के मुकुट चोरी होने की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद स्थानीय पार्षद ने मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। CCTV कैमरे लगे होने की जानकारी चोर को नहीं हुई। चोर जोरापारा के एक मंदिर पहुंचा। उसने भगवान के सामने हाथ जोड़े, फिर चालाकी से चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद चोर अगले दिन दोबारा पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस मामले में मंदिर समिति के सदस्य चोर को पकड़कर मौदहापारा थाना शिकायत करने पहुंचे है। हालांकि इस मामले में फिलहाल फिर दर्ज नहीं हुई है। जोरापारा के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार साहू ने बताया कि इस इलाके में बीते 3 महीने से लगातार मंदिरों में भगवान के मुकुट चोरी हो रहे थे। सबसे पहले सतबह्निया मंदिर, शीतला मंदिर ने चोरी हुई। फिर शनिवार को श्री बरमदेव मंदिर से बरमदेव बाबा का मुकुट चोरी हो गया। लेकिन इस बार पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Share This Article