बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के इस ऐलान से हिल जाएगी कांग्रेस, आ जाएगा मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के इस ऐलान से हिल जाएगी कांग्रेस, आ जाएगा मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल..!
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसे सुनने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है और कांग्रेस के नेता तो पूरी तरह से हिल गए हैं. वीडी शर्मा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा है कि आगामी 6 अप्रैल को मध्यप्रदेश में 1 लाख लोग भारतीय जनता पार्टी को ज्वॉइन करेंगे.
वीडी शर्मा के इस ऐलान के बाद से कांग्रेस पूरी तरह से हैरानी में हैं. इन एक लाख लोगों में कितने कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे, कहना मुश्किल है, लेकिन इतना तय है कि इन एक लाख लोगों में आम लोगों के साथ ही बड़े पैमाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा, जो कांग्रेस के लिए काफी बुरी खबर है.
वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस असहाय हो गई है. दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि उनको जबरदस्ती चुनाव लड़ने भेजा जा रहा है, उनकी लड़ने की इच्छा नहीं थी. उनके ऐसे बड़े नेता जब ऐसा बोल रहे हैं तो जाहिर है कि कांग्रेस की हालत खराब है. खजुराहो सीट से ये लोग भाग गए और इंडी गठबंधन बनाकर सपा को सीट दे दी.
वीडी शर्मा ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश के अंदर इनके पास न तो नेतृत्व बचा है और जनता ने भी इनको नकार दिया है. बीजेपी की स्थिति ये है कि आज बूथ-बूथ पर लोग भारतीय जनता पार्टी को ज्वॉइन कर रहे हैं और 6 अप्रैल को तो मध्यप्रदेश में एक लाख से अधिक लोग बीजेपी को ज्वॉइन कर रहे हैं.

Share This Article