स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ 12 जनवरी को करेगा विशाल आंदोलन, 14,000 शिक्षक-कर्मचारी मिलकर भरेंगे हुंकार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी रायपुर (तूता) में 12 जनवरी 2025 को विशाल आंदोलन और शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। इस आंदोलन में राज्यभर के 14,000 संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी एकजुट होकर शासन से अपनी मांगों को पूरा करने की अपील करेंगे।

संघ की मुख्य मांगें:

  1. संविदा शिक्षकों का नियमितीकरण
  2. समान कार्य के लिए समान वेतन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष और समस्त पदाधिकारियों ने समस्त संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

📢 संविदा शिक्षकों के अधिकारों के लिए यह आंदोलन ऐतिहासिक होने की संभावना है।

Share This Article