बीजापुर में सुरक्षाबलों-नक्सलियों की मुठभेड़, 9 नक्सली मौके पर ढेर, भारी असला बरामद..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर में सुरक्षाबलों-नक्सलियों की मुठभेड़, 9 नक्सली मौके पर ढेर, भारी असला बरामद..!
बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें 9 नक्सली मारे गए हैं. कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है. पुलिस पार्टी अब भी जंगलों में मौजूद है. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: पुलिस के मुताबिक मंगलवार को डीआरजी, CRPF के कोबरा बटालियन और बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन, एसटीएफ और CAF के जवानों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. 2 अप्रैल को सुबह 6 बजे सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों में पहुंचे. तभी गंगालूर एरिया कमेटी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया.
इस मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. साथ ही इंसास LMG, AK 47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद सहित दैनिक उपयोग की सामग्री भी मौके से बरामद की गई है. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ सुबह 6 बजे से चल रही है. इसमें कई और नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई गई है. मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं.
“मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है. नक्सलियों की शिनाख्तगी के बाद ही यह पता चल पाएगा कि कौन कौन से इनामी नक्सली इस मुठभेड़ में ढेर हुए हैं.” -चंद्रकांत गावरा, एएसपी, बीजापुर
बस्तर क्षेत्र में अलग मुठभेड़ों में लगभग 37 नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुई है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

Share This Article