बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, जानें कॉमर्स स्ट्रीम में किन लोगों ने बाजी मारी…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में आज हुई इंटर की परीक्षा के परिणाम बोर्ड के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया। उन्होंने बताया कि इस बार का रिजल्ट पिछले 5 साल का सबसे बेहतर रिजल्ट है। कुल 87.21 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।

मृत्युंजय रहे राज्य के टॉपर
सिवान जिले के रहने वाले मृत्युंजय कुमार ने राज्य में टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम से मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक हासिल किए हैं। उनका कुल पासिंग प्रतिशत 96.2 रहा है। मृत्युंजय के अलावा साइंस से सिमरन गुप्ता और वरुण कुमार को 95.40 फीसदी मार्क्स मिले हैं और दूसरे स्थान पर हैं। वहीं प्रिंस कुमार को 95.20 फीसदी मार्क्स मिले हैं। वह तीसरी पोजिशन पर हैं।

पिछले 5 साल का सबसे बेहतर रिजल्ट
इस बार का रिजल्ट पिछले 5 साल का सबसे बेहतरीन रिजल्ट है। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले पांच का सबसे बेहतर है। 2023 में 83.7 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं 2022 में करीब 80 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। 2021 में 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 12वीं पास की थी। वहीं साल 2020 में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 80.44 रहा था। साल 2019 में तीनों स्ट्रीम को मिलाकर 79.76 % छात्र पास हुए थे।
लड़कियों ने मारी बाजी
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने एकबार फिर लड़कों के मुकाबले बाजी मार ली है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 88.84 प्रतिशत रहा है जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 85.69 प्रतिशत रहा है। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 6,22,217 लड़कियां बैठी थीं जिसमें से 5,52,783 लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों की संख्या 6,69,467 थी। इसमें से 5,73,656 लड़के पास हुए हैं।

हर स्ट्रीम में भी लड़कियां हैं लड़कों से आगे
लड़कियों ने हर स्ट्रीम में लड़कों से कहीं आगे बाजी मारी है। आर्ट्स में लड़कियां का पासिंग प्रतिशत 88.07 फीसदी है जबकि 83.17 फीसदी लड़के पास हुए हैं। कॉमर्स में 96.91 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93.86 प्रतिशत है। साइंस में 89.71 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 86.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

Share This Article