कोरबा में आबकारी अधिकारी के सरकारी आवास में ACB की रेड

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

CG BREAKING: कोरबा। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार सुबह कोरबा के आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर ने दबिश दी है। दो वाहन में 9 सदस्य तड़के सुबह सहायक आयुक्त के सरकारी घर पर पहुंचे। टीम घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रही है। घर के बाहर पुलिस के जवान को तैनात किया गया है। सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है।

बता दें कि इससे पहले रविवार को ACB-EOW ने ​​​​बिलासपुर के ​​​सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी और कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में दबिश दी थी। इसके अलावा दुर्ग के कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर में अनवर ढेबर, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड समेत रिटायर्ड IAS के ठिकानों पर जांच जारी है। इन सभी के नाम ED की चार्ज शीट में शामिल हैं।

Share This Article