।कटघोरा उपजेल में कोविड पॉजिटिव कैदियों के मिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है. आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किये गए 64 नए सेम्पलिंग में 24 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. इनमें तीन जेल स्टाफ भी शामिल हैं।

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा।कटघोरा उपजेल में कोविड पॉजिटिव कैदियों के मिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है. आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किये गए 64 नए सेम्पलिंग में 24 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. इनमें तीन जेल स्टाफ भी शामिल हैं।

इस तरह अबतक 119 बंदी और तीन स्टाफ समेत 122 लोग कोविड से पीड़ित हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभागने बताया कि उपजेल के जेलर में भी कोविड के शुरुआती लक्षण नजर आए हैं,जिसके बाद उन्हें भी क्वारन्टीन कर दिया गया है. जिन कैदियों की रिपोर्ट एंटीजन में निगेटिव आई है एहतियात के तौर पर उनका आरटी-पीसीआर सेम्पल भी लिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि अभी और भी नए मामले सामने आ सकते हैं.उपजेल के भीतर भीषण तौर पर हुए इस संक्रमण के बाद स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रबंधन सकते में है. जेल परिसर में विभाग ने कैम्पिंग कर मरीजों को सुरक्षित रूप से क्वारन्टीन करा दिया है.

बता दें कि तीन दिन पहले कोविड की शुरुआत जेल में हुई थी जब एक कैदी की हालत काफी बिगड़ गई थी. उसे अस्पताल ले जाया गया था. जांच में वह पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद हुए सौ से ज्यादा सेम्पलिंग में 98 कैदियों की पहचान कोरोना संक्रमित के रूप में हुई थी. आज हुए 64 नए टेस्ट में 21 कैदी और तीन स्टाफ की रिपोर्ट धनात्मक पाई गई है. उप जेलर ने खुद इसकी पुष्टि की है. उन्होंने यह भी बताया है कि जेल में कैदियों की क्षमता फिलहाल 148 है, जबकि यहां 168 कैदियों को रखा गया है. सम्भवतः यह भी कोरोना के भीषण फैलाव की एक बड़ी वजह बनकर सामने आई है.

Share This Article