संदेशखालि हिंसा मामले में TMC शिवप्रसाद हाजरा गिरफ्तार, पुलिस ने FIR में जोड़ीं जमीन हड़पने और गैंगरेप की धाराएं..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संदेशखालि हिंसा मामले में TMC शिवप्रसाद हाजरा गिरफ्तार, पुलिस ने FIR में जोड़ीं जमीन हड़पने और गैंगरेप की धाराएं..!
पश्‍च‍िम बंगाल के संदेशखालि यौन हिंसा मामले में बशीरहाट के एसपी एचएम रहमान ने शनिवार (17 फरवरी) को कहा कि पुलिस को तृणमूल नेता शाहजहां शेख के खिलाफ कोई शिकायत प्राप्‍त नहीं हुई है. टीएमसी नेता शिबाप्रसाद हाजरा की गिरफ्तारी कर ली गई है. इसमें मामले में अब तक  कुल 18 लोगों को ग‍िरफ्तार क‍िया जा चुका है. 
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शिवप्रसाद हाजरा को संदेशखालि से पकड़ा गया. वह पुलिस में दर्ज शिकायतों में, पार्टी सहकर्मी और दो मुख्य आरोपी शाहजहां शेख तथा उत्तम सरदार के साथ नामजद आरोपी हैं.
बशीरहाट एसपी रहमान ने यह भी बताया क‍ि इस मामले में मिल रहीं शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है और हर ग्राम पंचायत में और पुलिस बल को तैनात क‍िया गया है.
रव‍िवार को कोर्ट में होगी पेशी
हाजरा को रविवार (18 फरवरी) को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. नजात पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ”हमने शिवप्रसाद हाजरा को आज शाम संदेशखालि से गिरफ्तार किया. उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा.
मामले में अब तक दो मुख्य आरोपी ग‍िरफ्तार

इससे पहले, पुलिस ने उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया था लेकिन टीएमसी नेता शाहजहां शेख अब भी कथ‍ित तौर पर फरार है. हाजरा की गिरफ्तारी के साथ, मामले के 3 मुख्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है.
एक पीड़ि‍ता ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया बयान
एक सूत्र के मुताब‍िक, एक पीड़िता की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ दी है.

Share This Article