कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, गर्भग्रह में की पूजा-अर्चना”जनसभा को भी संबोधित करेंगे..!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, गर्भग्रह में की पूजा-अर्चना”जनसभा को भी संबोधित करेंगे..!
वाराणसी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज वाराणसी में है. वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रफ्तार दे रहे हैं. इस दौरान काशी हिंदु विश्वविद्यालय के 25 प्रोफेसर और छात्रों के डेलिगेट्स ने राहुल गांधी से मुलाकात की. तमाम मुद्दों पर चर्चा की. विश्वविद्यालय के छात्रों ने राहुल गांधी से बढ़ी हुई फीस एडमिशन व विश्वविद्यालय में लगातार बढ़ती निजी संस्थाओं के हस्तक्षेप के बारे में भी बताया. राहुल ने उनके इस मुद्दे पर सहमति जताई. आईआईटी बीएचयू में हुए गैंगरेप को लेकर अपनी चिंता जाहिर की.
सर्व सेवा संघ पहुंचे राहुल गांधी: समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है. भाजपा ने लोगों से झूठे वादे किए. वाराणसी में 100 वार्ड है, लेकिन एक भी वार्ड स्मार्ट नहीं है. इस बीच राहुल गांधी सर्व सेवा संघ पहुंचे. यहां पर उन्होंने किसान नेता योगेंद्र यादव से मुलाकात की और जमींदोज आश्रम का निरीक्षण किया.
गोलगड्ढा चौराहे की तरफ बढ़ी राहुल गांधी की यात्रा:

राहुल ने आश्रम के जमींदोज होने के बाद वहां की स्थिति को देखा. इसके बाद राहुल का कारवां गोलगड्ढा चौराहे की ओर बढ़ा, जहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया. इसके बाद वह विशेश्वरगंज के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उनके साथ उनकी गाड़ी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस नेता अनुराधा मोना, जयराम रमेश व अन्य तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
राहुल गांधी पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर: गोलगढ्डा चौराहे और विशेश्वरगंज होते हुए राहुल गांधी की यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची. यहां राहुल गांधी ने गर्भग्रह में जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी रहे.
यात्रा में दिखा इंडी गठबंधन: वहीं यात्रा की बात कर लें तो इसमें इंडी गठबंधन की भी झलक दिखाई दी, जहां पर सुरेंद्र पटेल व अन्य समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान लोग भी खासा उल्लासित थे, उनका कहना था कि आज अपने नेता को देखकर के वह बहुत प्रसन्न हैं, राहुल हम मुसलमानों के नेता हैं और हमेशा रहेंगे.

पहली बार गोदौलिया रूट पर यात्रा करने जा रहा कोई कांग्रेस नेता : बता दें कि राहुल ऐसे पहले कांग्रेस नेता होंगे जो गोदौलिया रूट पर यात्रा करेंगे. इससे पहले किसी भी बड़े कांग्रेसी नेता ने कोई यात्रा नहीं की है. पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और यहां तक कि राजीव गांधी भी बनारस की यात्रा पर आए हैं, लेकिन इनमें से किसी नेता ने इस रूट पर अपनी कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की है. राहुल की यात्रा आज गोलगड्डा पहुंचेगी. कांग्रेस नेता बताते हैं कि गोदौलिया से लक्सा, रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए मंडुआडीह के रास्ते पर अभी तक किसी भी कांग्रेस के नेता ने यात्रा नहीं की है. ऐसे में ऐसा करने वाले राहुल पहले कांग्रेसी नेता होंगे.

ये है राहुल गांधी की बनारस यात्रा का पूरा शेड्यूल :सुबह 09:00 बजे गोलगड्डा से यात्रा शुरू होगी. यह यात्रा मंदिर मार्ग पर कार के द्वारा 4.1 किलोमीटर की होगी. यात्रा विश्वेश्वरगंज तिराहा से होते हुए मैदागिन जाएगी. इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है. यहां से राहुल गांधी गोदौलिया चौराहा जाएंगे. जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मंडुआडीह चौराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ एक सम्मेलन होगा. फिर यहां 12 बजे कुरौना में एक ब्रेक लिया जाएगा. दोपहर दो बजे यह यात्रा जनसा चौराहा, भदोही रोड से फिर शुरू होगी. इसके बाद इंदिरा मिल चौराहा, भदोही पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम होगा. शाम 5 बजे राजपुरा चौराहा पर आराम करने का प्लान है.जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
शाम को राजपुरा में जनसभा को करेंगे संबोधित :

कांग्रेस द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, शाम 5 बजे राजपुरा में राहुल गांधी की एक जनसभा आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम के पूरा होने के बाद ग्यानपुर इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम किया जाएगा. बता दें कि जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से चंदौली के रास्ते यात्रा उतर प्रदेश में पहुंची, जहां यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम तिरंगा सेरेमनी हुई. जहां बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को तिरंगा सौंपा. इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, विधान मंडल दल नेता आराधना मिश्रा मोना और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

Share This Article