नगर निगम में बिना शासन के आदेश व सामान्य सभा में पारित कराए कर दी 11 कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति…!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम में बिना शासन के आदेश व सामान्य सभा में पारित कराए कर दी 11 कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति…!

बिलासपुर नगर निगम में इंजीनियर से लेकर भृत्य तक के 96 पद रिक्त है। इन रिक्त पदों पर नगर निगम ने पिछले कई वर्षों से नियुक्ति नहीं की है। इतना ही नहीं इनमें कई ऐसे भी पद हैं, जिनमें अनुकंपा नियुक्ति दी जानी है।

कर्मचारियों और अधिकारियों की मृत्यु होने के बाद परिजनों को पेंशन स्वीकृत हो गए है, लेकिन पात्र आश्रितो को नौकरी नहीं दी गई है। वर्तमान में नगर निगम की ओर से अनुकंपा नियुक्ति के करीब 44 ऐसे पात्र आश्रितों को प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में रखकर काम लिया जा रहा है। दूसरी ओर नगर निगम में 11 अधिकारी और कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद उन्हें एमआईसी ने संविदा नियुक्ति देकर सेवाकाल के दौरान मिल रहे वेतन से आधा वेतन का भुगतान किया जा रहा है। साथ ही सभी संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों की नियुक्ति 1 वर्ष के लिए दी जा रही है और हर बार सेवा
बिलासपुर, नगर निगम की शहर सरकार ने नियम कायदों को दरकिनार कर रिटायर हो चुके अधिकारी और कर्मचारियों को नियम विरुद्ध संविदा नियुक्ति दे दी है। नियमानुसार एमआईसी से प्रस्ताव पास होने और सामान्य सभा से प्रस्ताव पास होने के बाद स्वीकृति के लिए शासन को भेजने और वहां से अनुमति मिलने पर ही कर्मचारियों को नियुक्ति देनी है। निगम में ऐसे 11 अधिकारी और कर्मचारी पिछले कई वर्षों से संविदा पर कार्यरत हैं। इधर अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में नौकरी के हकदारों को प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में रखकर काम लिया जा रहा है।
एमआईसी के प्रस्ताव पर आयुक्त ने नियुक्ति आदेश कर दिया जारी
15 मार्च 2023 को एमआईसी की बैठक में सहायक ग्रेड-2 रामसुंदर मिश्रा को सेवानिवृत्ति के बाद उक्त पर पर कोई दूसरा कर्मचारी न होने और पदोन्नति होने तक संविदा नियुक्ति पर रखने का प्रस्ताव पास किया था। प्रस्ताव पर तत्कालीन नगर निगम आयुक्त ने 31 मर्च 2023 को रामसुंदर को संविदा कर्मचारी के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। ऐसे ही नगर निगम के करीब 10 अन्य अधिकारी और कर्मचारियों की एमआईसीके प्रस्ताव पर संविदा नियुक्ति की गई है।

अवधि बढ़ाते हुए एक्सटेंशन दिया जा रहा है।
पदोन्नति के बाद 5 पद समाप्त हो चुके हैं, इसके बावजूद रिटायरमेंट के बाद एमआईसी ने इन्हें नौकरी पर रख लिया है। इनमें सहायक वर्ग 2 मोहन लाल देवांगन, मुजर हुसैन, राजू महाकूड़ और रामसुंदर मिश्रा शामिल हैं।

एमआईसी के प्रस्ताव के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति पर रखे जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगा और आगामी सामान्य सभा में इस विषय को रखा जाएगा।

अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम

कर्मचारी पद रिटायरमेंट डेट 31 जनवरी 2022
30 जून 2021 31 अक्टूबर 2018 31 जनवरी 2022
रामसुंदर मिश्रा सहायक ग्रेड-2 31 अक्टूबर 2019 मुहर हुसैन सहायक ग्रेड-2 अखिलेश शुक्ला राजस्व उपनिरीक्षक मोहनलाल देवांगन सहायक ग्रेड-2 साहेबलाल यादव सहायक राजस्व निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव सहायक ग्रेड-3 31 जून 2021‌विजय मुदलियार
सुपरवाइजर‌ 31 मार्च 2017 अब्दुल हफीज सहयक कार्यालय अधीक्षक मार्च 2023 राजेश वर्मा सहायक कार्यालय अधीक्षक मार्च 2023 राजू महाकुड सहायक ग्रेड-2 मार्च 2023 प्रमिल शर्मा कार्यालय अधीक्षक
नियम के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देने के बजाए उनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जानी चाहिए। एक संविदा कर्मचारी के वेतन के बदले 3 कर्मचारी रखे जा सकते हैं। संविदा नियुक्ति के लिए शासन से अनुमति नहीं लेने की जानकारी नहीं है।

कर्मचारियों को रखे जाने की जानकारी नहीं है। सामान्य सभा में अब तक इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं आया है। इसकी जानकारी लेने के बाद ही सत्ता पक्ष से सवाल जवाब किया जाएगा। अशोक विधानी, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम

Share This Article