‘बस्तर में भारत का झंडा लहराना जुर्म है’ मां के दर्द, नक्सलियों के जुल्म की कहानी..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर में भारत का झंडा लहराना जुर्म है’ मां के दर्द, नक्सलियों के जुल्म की कहानी..!
‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदिप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा अब अपनी नई फिल्म में नक्सलवाद की समस्या लेकर आ रहे हैं. उनकी फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का एक टीजर कुछ दिन पहले आया था, जिसमें अदा के किरदार को इंट्रोड्यूस किया गया था. इस टीजर में अदा एक आईपीएस ऑफिसर नीरजा माधवन के रोल में दिख रही थीं. ‘बस्तर’ के पहले टीजर में उनका किरदार नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए तैयार नजर आ रहा था. 
बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में अदा शर्मा (क्रेडिट: सोशल मीडिया)
अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया टीजर शेयर किया है. इस टीजर में एक्ट्रेस इंदिरा तिवारी के किरदार को इंट्रोड्यूस किया गया है, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सीरियस मेन’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का किरदार निभाया था. ‘बस्तर’ के दूसरे टीजर में नक्सल प्रभावित बस्तर में गांववालों पर हो रहे जुल्म की कहानी बताई गई है. 
बस्तर में भारत का झंडा लहराना जुर्म है

टीजर में इंदिरा के किरदार का नाम रत्ना कश्यप है. जहां अदा का किरदार ‘बस्तर’ की कहानी में सिस्टम को रिप्रेजेंट करता है, वहीं इंदिरा के किरदार के जरिए मेकर्स ने नक्सलवाद की समस्या से पीड़ित गांववालों को दिखाया है. टीजर में ये किरदार कह रहा है, ‘मेरे पति को नक्सलियों ने मार दिया, पूरे गांव के सामने, 32 टुकड़े कर दिए. और उसके खून से अपने शहीद स्तम्भ को, मेरे हाथों से रंगवाया. क्या गलती थी उसकी? बस यही कि उसने 15 अगस्त को अपने स्कूल में भारत का झंडा लहराया.’ 

Share This Article