टीचर प्रताड़ित करती है मरकर बदला लूंगी”, सुसाइड नोट लिखकर 6वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. छात्रा ने टीचर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया..!

अंबिकापुर में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली. छात्रा की उम्र 12 साल है और वो कक्षा 6वीं में पढ़ती है. छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें उसने स्कूल के टीचर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.टीचर पर प्रताड़ित करने का आरोप: मंगलवार को बच्ची ने खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया. खुदकुशी से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा. सुसाइड नोट में लिखा है कि “टीचर प्रताड़ित करती है. मरकर इससे बदला लूंगी.”

”मेरी बच्ची ने सुसाइड नोट में लिखा है कि टीचर ने आईडी कार्ड छीना. उसने स्नैचिंग वर्ड यूज किया है. टीचर सजा देती थी. उसने यह भी लिखा है कि अब एक ही रास्ता बचा है मरने का. उसके बाद मैं रिवेंज लूंगी. सुसाइट नोट में यह भी लिखा है कि टीचर बहुत बुरी और डेंजरस है. बिटिया ने मुझे वीडियो कॉल किया था लेकिन उसने इस बात का जिक्र नहीं किया था. उसने ये भी लिखा है कि मेरे दोस्तों को सजा न दें.” -आलोक शुक्ला, मृत छात्रा के पिता

12 साल की बच्ची के इस आत्मघाती कदम के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने मोर्चा खोल दिया है. इस घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा ने स्कूल के सामने उग्र प्रदर्शन किया है. बताया जा रहा है कि टीचर की प्रताड़ना की शिकायत छात्रा ने स्कूल के ग्रुप में भी लिखी थी लेकिन मामले को किसी ने गंभीर नहीं लिया. जिसका खामियाजा बच्ची और उसके परिजनों को भुगतना पड़ा. पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है.

एक बच्ची ने बीती रात पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, आगे की जांच की जा रही है. सुसाइड नोट मिला है, लेकिन अभी और भी बच्चों से बातचीत करेंगे, बयान के बाद अगर इस तरह की बात सामने आती है तो जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर एफआईआर होगी.”-स्मृतिक राजनाला,अम्बिकापुर सीएसपी

छत्तीसगढ़ में खुदकुशी के आंकड़े: बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र साल 2022 में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हर रोज 20 लोग खुदकुशी कर रहे हैं यानी महीने में 600 और साल में 7200 लोग खुदकुशी कर अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं. खुदकुशी करने वालों में पहले युवाओं की संख्या ज्यादा थी लेकिन हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए है जिसमें नाबालिग ने खुदकुशी की है.

Share This Article