रामकृष्ण मिशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित कृषि मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामकृष्ण मिशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित कृषि मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए…!

रामकृष्ण मिशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित कृषि मेले के इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रथम बार नारायणपुर आगमन पर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के सामाजिक विकास में रामकृष्ण मिशन की अहम भागीदारी है। आपका जिला बहुत सुंदर है। यहां बसने का मन लगता है।

विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले किसानों के पास अच्छी कृषि के लिए पैसों की दिक्कत थी, गांव के साहूकारों से किसान औने-पौने ब्याजदर पर कर्ज लेने के लिए मजबूर थे। हमारी सरकार ने किसानों की इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कृषि लोन देने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की सरकार में किसानों को क्रेडिट कार्ड देने की शुरुआत हुई।

हमारी सरकार ने किसानों की दिक्कत दूर की’

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान हितैषी सोच का लाभ हमारे किसानों को मिल रहा है। 15 साल तक प्रदेश में हमारी सरकार थी, हमने इस दौरान किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम किया। आज भी हम 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीद रहे हैं। हमने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए किसानों को देने का कार्य किया। छत्तीसगढ़ की जनता से मोदी की गारंटी में हुए हर वादे हम पूरा करेंगे।

CM ने तीर धनुष लेकर लक्ष्य पर साधा निशाना

हाल ही में कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लगा दी है। इस योजना से अब विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए सीधे उनके खातों में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान मेले में शामिल होने से पूर्व तीरंदाजी के प्रशिक्षार्थियों से भी मिले। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों के आग्रह पर अपने हाथों से तीर धनुष लेकर लक्ष्य पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने तीर से सीधे लक्ष्य के केंद्र पर निशाना लगाया। तब सभी ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की।इससे पूर्व नारायणपुर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी पहुंचे। अधिकारियों में बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा उपस्थित रहे।

Share This Article