छत्तीसगढ़पर्यावरण

Sukma news” केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए 6000 हजारों पौधे…!

Advertisement

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए 6000 हजारों पौधे…!
सुकमा मुख्यालय 02 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सबरीनगर, सुकमा (छ0ग0) में श्री रति कात बेहेरा, कमाण्डेंट 02 बटालियन के निर्देशन एवं मार्गदशन में विश्व परिर्यावरण दिवस के के अवसर पर भारत सरकार की मेरी लाईफ योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु 02 बटालियन के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा वाहिनी मुख्यालय एवं इस वाहिनी के अन्य कैम्प में 6000 वृक्षारोपण किया गया। इस समारोह में 02 बटायिलन के रति कांत बेहेरा, कमाण्डेंट पवन कुमार द्वितीय कमा० अधिकरी, श्री भास्कर भट्टाचार्या, उपकमा एवं कैम्प में उपस्थित 400 अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों भाग लिया। रति कात बेहेरा, कमाण्डेंट 02 बटालियन द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों को विश्व पर्यावरण के महत्व के संबंध में संबोधित करते हुए बताया कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है,

हमें आपस में मिल कर पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण के बारे में जागरूक होना है और इस पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराना है, पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, पर्यावरण के संरक्षण के लिए एक स्वस्थ और सामरिक जीवन शैली अपनाने की जरूरत हैं, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें। अपने प्रकृति को प्रदुषित होने से बचाना है जिससे आने वाले भविष्य को एक बेहतर और स्वस्थ वातावरण देने में अपना सहयोग दे सकें, हम सभी को अपने मन में यह संकल्प लेना है।

Related Articles

Back to top button