सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त…!

सुकमा। जिले के गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में आज फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं एक नक्सली का शव भी बरामद किया गया है।

बता दें कि सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा जवानों की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की तलाश में निकली थी। इस दौरान गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जवानों ने बरामद किया है। वहीं सुरक्षाबलों के सभी जवान सुरक्षित हैं और अभी भी जंगलों में सर्च आपरेशन जारी है।

Share This Article