वीर सपूत रुद्र प्रताप सिंह की शहादत को लोगों ने किया याद
(संवाददाता भुपेंद्र देवांगन)
जांजगीर चांपा। 30 अक्टूबर को नक्सली हमले में शहीद हुए जिले के वीर सपूत रुद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। जिले के सोनसरी गांव में जन्में रुद्र प्रताप सिंह ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी थी। इस मौके पर जिला मुख्यालय के कचहरी चैक स्थित शहीद स्मारक पर शनिवार को लोगोें ने उनके बलिदान को याद किया।
शहीद स्मारक में जांजगीर. डीएसपी निकोलस खलखो थाना प्रभारी के साथ पुलिस जवान,शहीद रुद्र प्रताप सिंह के पिता जवाहर सिंह,माताजी गिरिजा सिंह,शाहीद की पत्नी प्रतीक्षा सिंह परिजन सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के पदाधिकारियों ने उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए एक सभा का आयोजन किया।
इससे पूर्व उनकी प्रतिमा के पास इकट्ठे होकर लोगों ने दीप जलाकर उनको याद किया। इसमें लोगों ने उनका पुण्य स्मरण किया। लोगों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए।
उनके साथ बिताए हुए पलों को याद कर उनके कई मित्र भावुक भी हुए। परिजनों के प्रति भी लोगों ने अपना आदर जताया। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे