Bijapur news “हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती*

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सद्भावना रैली और आम सभा का हुआ आयोजन..!

बीजापुर में आज शिक्षित, संगठित और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के डॉ भीमराव अम्बेडकर के सूत्र वाक्य को आत्मसात करने के आव्हान के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती इंदिरा गांधी सांस्कृतिक मैदान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुवात बाइक रैली निकाल कर की गई। बाइक रैली मुख्य मार्ग से गुजरते हुए नए बस स्टैंड में स्थित डॉ बीआर अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंची। जहां समाज प्रमुखों द्वारा दीप जलाकर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उत्साही युवाओं द्वारा यहां सामूहिक नृत्य किया गया। जिसके बाद वापस बाइक रैली मुख्य समरोह स्थल पर पहुंची। इंदिरा गांधी सांस्कृतिक मैदान में बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और बविप्रा के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने कहा कि आज हमने जो मुकाम हासिल किया है वह बाबा साहब की देन है। स्वतंत्र भारत में देश का संविधान बनाने, कानून बनाने और सभी को समान हक देने के लिए बाबा साहब हमेशा याद किए जायेंगे। बाबा साहब ने शोषित, पीड़ित, दलित और महिलाओं सहित सभी वर्गो, धर्मो के लिए समान अधिकार दिए।आज यह बड़े गर्व की बात है की बाबा साहब की जयंती सभी समाज मिल कर मना रहे हैं। बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की दिशा के सर्व समाज प्रयासरत है जिसके लिए बधाई देता हूं। बाबा साहब के मूल वाक्य शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो में सभी वर्गो का हित निहित है। आमसभा में सभी वक्ताओं ने शिक्षित होने और संगठित होने पर बल दिया। कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर डीईओ श्री बीआर बघेल ने कहा की आज भी यह इलाका शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा है। महिला साक्षरता का दर भी काफी कम है।

आज सभी अपने बच्चों सहित आसपास के बच्चों को स्कूल भेजने का प्रण लें। कार्यक्रम को सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री अशोक तलांडी, डॉ नारायण झाड़ी, श्री कमलदास झाड़ी, श्री मनीष सोनवानी, श्री अमित कोरसा श्री कैलाश रामटेके,सहित अन्य ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,नगरपालिका अध्यक्ष श्री बेनहुर रावतिया,बीज निगम के सदस्य श्री इम्तियाज खान, राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे,श्री लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पा राव,सीईओ जिला पंचायत श्री रविकुमार साहू, श्री गुज्जा राम पवार,श्री कमलेश पैंकरा, श्री इतवारी साय, श्रीमती जमुना सकनी, सहदेव निषाद, श्री जितेंद्र कोंड्रा, श्री एम. बसंत,श्री रामचंद्रम एरोला, श्री राकेश गिरी, श्री अंगनपल्ली बसमैया, श्री सुशील हेमला, श्री बृजलाल पुजारी, श्री पोचेेराम भगत, श्री मनोज कावटी, सहित 19 विभिन्न समाज के प्रतिनिधि व सैकड़ों लोग मौजूद थे।

शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने हुए पुरस्कृत

शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक श्री विक्रम मंडावी ने पुरस्कृत किया। बीजापुर अंचल तोयनार की डॉ सृष्टि कटला, भोपालपट्टनम से डॉ आसिफा खान, ताकीलोड से डॉ प्रीति भवानी, आदिविष्णु नक्का, अंशिका विश्वकर्मा 10वीं में जिले में प्रथम, नंदनी शर्मा , प्रचेता राजपूत, साक्षी गुप्ता 12 वीं में जिले में प्रथम, आयुषी मिश्रा और मानशवी कोंड्रा को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

Share This Article