नगर पालिका अध्यक्ष स्वयं निकले कचरा गाड़ी लेकर डोर तू डोर कचरा लेने…!
रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा
बीजापुर-नगर में साफ सफाई से जुड़ी सभी सुविधाएं ठप्प हो गई है।नगर पालिका बीजापुर के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।वे अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिनों के हड़ताल पर गए हैं।
नगर पालिका बीजापुर के कर्मियों के हड़ताल की वजह से शहर में सड़क से लेकर लोगों के घरों तक कचरे का ढेर ना लगे एवं लोगों को पानी की भी किल्लत ना हो,इसी को ध्यान रखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया एवं सीएमओ बंसीलाल नरेटी स्वयं कचरा गाड़ी लेकर नगर के वार्डो में निकले है और कचरा एकत्रित करने में लगे है।साथ ही पानी की किल्लत दूर करने नलों को भी चालू करने में लगे है।

नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया ने बताया कि पालिका के कर्मचारी तीन दिन के हड़ताल पर चले गए है।नगर को साफ रखने के साथ साथ लोगो को पानी की भी समस्या ना हो,जिसका ध्यान रखते हुए सुबह से सीएमओ के साथ कचरा गाड़ी लेकर डोर टू डोर कचरा लेने निकले है,साथ ही पानी की सप्लाई चालू कर लोगो को राहत पंहुचाई जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कर्मचारियों की मांग जायज है और इनकी मांगे सरकार को जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहिये।अध्यक्ष ने बताया इससे पहले भी कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने पर लोगो की समस्या दूर करने स्वयं गाड़ी लेकर घर घर कचरा लेने चला जाता हूं।आज से कर्मचारि तीन दिनों तक हड़ताल में जाने के बाद सीएमओ के साथ मिलकर ऐसे ही लोगो की सेवा की जाएगी।

