Sukma News: जगरगुंडा में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद, दो घायल..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रिपोर्टर ज्ञानवती भदोरिया

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद, दो घायल…!

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सुबह से जवानों व नक्सलियो के बीच मुठभेड़ चल रही थी। बता दें ये मुठभेड़ जगरगुंडा के पास आश्रम पारा में हो रही थी। जानकारी के अनुसार जवानों व नक्सलियो के बीच हो रही मुठभेड़ में चल रही गोली व बम की आवाज गांव तक आ रही थी। बता दें कि उस इलाके में फोर्स सर्चिंग पर निकली थी, इसी बीच नक्सलियो व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुबह 8 बजे से मुठभेड़ चल रही थी।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुंदेड़ कैम्प के पास शनिवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के तीन जवान बलिदान हो गए हैं। हमले में डीआरजी जवान एएसआइ रामूराम नाग, असिस्टेंट कांस्टेबल कुंजाम जोगा व सैनिक वंजाम भीमा नक्सलियों से लड़ते हुए बलिदान हो गए। इसके साथ ही और दो जवान घायल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के नए स्थापित कुंदेड़ कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर पार्टी निकली थी। कैम्प से दो किमी दूर आश्रमपारा के पास सुबह आठ बजे नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। जगरगुंडा के ग्रामीणों ने बताया सुबह करीब आठ बजे गोलीबारी और बम धमाकों की आवाज गांव तक सुनाई दे रही थी।

सुकमा मुठभेड़ में तीन जवानों के बलिदान पर CM बघेल ने जताया दुख, कहा- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान


सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया

Share This Article