CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी” महिला के हत्या करने वाला आरोपी 15 दिन बाद पकड़ाया” इसलिए दी वारदात को अंजाम…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रिपोर्टर प्रमिला नेताम

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी”महिला के हत्या करने वाला आरोपी 15 दिन बाद पकड़ाया”इसलिए दी वारदात को अंजाम…!

कांकेर। जिले के मावलीनगर जंगल में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पत्थर से सिर पर वारकर हत्या की थी।

बता दें कि घटना 7 जनवरी 2023 की है। महिला मृतिका नीरा मंडावी 35 वर्ष आरोपी निरंजन सेठिया के घर में शराब पीने के बाद मावली नगर से जंगल के रास्ते कोड़ेजुंगा की ओर जाने लगे। रास्ते में निरंजन ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला के इंकार करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला की लाश 12 जनवरी को बरामद किया था।

पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या की बात सामने आई। मामले में जांच के दौरान पुलिस आरोपी निरंजन तक पहुंची और उससे पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Share This Article