CG News : CAF जवान ने प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या की, दूसरे जवान पर भी चलाई गोली…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

CG News : CAF जवान ने प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या की, दूसरे जवान पर भी चलाई गोली..!

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने अपनी राइफल से गोली मारकर एक प्रधान आरक्षक को गोली मार दी। जिससे हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं एक अन्य जवान पर गोलियां चला दीं, लेकिन किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान ने 20 राउंड फायर किए हैं। सूचना पर पहुंची फोर्स ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना आज रविवार सुबह 8 बजकर 5 मिनट की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है और CAF की 11वीं बटालियन सी कंपनी में जिला जेल में पदस्थ था। इन दिनों भानुप्रतापपुर उपचुनाव के चलते उसकी ड्यूटी पीजी कॉलेज में ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई थी। इसी दौरान सुबह करीब 8.15 बजे पुरुषोत्तम ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद काफी मशक्कत से आरोपी जवान को काबू में किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पुरुषोत्तम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शनिवार रात उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन जब उसने तबीयत खराब होने की बात कही, तो उसे मेजर ने छुट्टी दे दी। उसकी जगह जवान बृजेश भारद्वाज की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन सुबह किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ और पुरुषोत्तम ने हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत और साथी जवान बृजेश भारद्वाज पर गोली चला दी। इसमें प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृजेश की जान बाल-बाल बच गई।

Share This Article