CG”Bastar Bijapur: रनिंग करते गिरा जवान, खून की उल्टियों के बाद मौत: बस्तर फाइटर्स फोर्स में ले रहा था ट्रेनिंग पर, अचानक मैदान में दौड़ते वक्त गिर पड़ा प्रशिक्षु जवान…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

Bastar Bijapur: रनिंग करते गिरा जवान, खून की उल्टियों के बाद मौत: बस्तर फाइटर्स फोर्स में ले रहा था ट्रेनिंग पर, अचानक मैदान में दौड़ते वक्त गिर पड़ा प्रशिक्षु जवान…!

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बस्तर फाइटर्स फोर्स के एक प्रशिक्षु जवान ने ट्रेनिंग के दौरान दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि जवान मैदान में दौड़ लगा रहा था। इस बीच वह अचानक जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद खून की उल्टियां करने लगा था। कुछ देर बाद जवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जवान कोंडागांव जिले का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, मृत जवान का नाम मुन्नालाल पोयाम (24) है, जो कोंडागांव जिले के दहीकोंगा गांव का रहने वाला था। हाल ही में बस्तरिया बटालियन में भर्ती हुआ था। मुन्नालाल, बीजापुर जिले के धनोरा स्थित CAF कैंप में ट्रेनिंग ले रहा था। रोज की तरह मैदान में अन्य प्रशिक्षु जवानों के साथ दौड़ लगा रहा था। इस बीच अचानक जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद खून की उल्टी भी किया। साथियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया जाएगा शव मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद गृहग्राम ले जाया जाएगा। शाम तक PM नहीं हुआ था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

बस्तर संभाग में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए बस्तर फाइटर्स फोर्स का गठन किया गया है। इसमें संभाग के सातों जिलों से कुल 2800 युवाओं की भर्ती की गई है। प्रत्येक जिले से 400-400 युवा भर्ती किए गए हैं। जिन्हें प्रशिक्षण के बाद अब जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे में तैनात किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि, एक तरफ जहां बस्तर फाइटर्स से युवाओं को रोजगार मिला तो वहीं दूसरी तरफ अंदरूनी इलाकों के युवा फोर्स में भर्ती हुए हैं तो माओवादियों की कमर भी अपने आप टूटने लगी है।

Share This Article