Kondagaon News: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीच जाली नोट गिरोह का हुआ पर्दाफाश… पांच सौ व दौ सौ के जाली नोट बरामद….!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

Kondagaon News: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीच जाली नोट गिरोह का हुआ पर्दाफाश… पांच सौ व दौ सौ के जाली नोट बरामद….!

कोंडागांव में पुलिस ने जाली नोट गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितो के कब्जे से 500 रूपये का 13 नग नकली नोट, 200 रूपये के नकली नोट, और 03 नग मोबाइल एवं मोटर साइकल बरामद किया। इसमें से एक आरोपी ओडिशा व अन्य एक आरोपी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का रहने वाला है। पुलिस को शक है कि यह जाली नोट चुनाव के लिए हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पुछताछ कर अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

दरअसल, बीते दिनों जिले के केशकाल ब्लाक अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों से जाली नोट मिलने की शिकायतें आई थी। जाली नोट मिलने की घटना को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जाली नोट गिरोह के सदस्यों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इसपर एडिशनल एसपी कोंडागांव शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर नकली नोट के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें संलिप्त आरोपित असगर अली उम्र 54 वर्ष साकिन रेल्वे स्टेशन के पास जयपुर जिला -कोरापुट (उड़िसा), और नब्बूखान उम्र 37 वर्ष, निवासी शीतला पारा कांकेर हाल पता -महादेव वार्ड, साई गली, कांकेर जिला को गिरप्तार किया।

Share This Article