Bilaspur Crime News: मदद के बहाने उलझाकर पांच लाख स्र्पये से भरा बैग ले गए युवक

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट राकेश खरे

CG में साढ़े पांच लाख की उठाईगिरी : जूस पीने रुके मैनेजर का बैग लेकर भागे आरोपी…!

बिलासपुर. रेलवे क्षेत्र में 2 उठाईगीरों ने व्यापारी के मैनेजर का साढ़े पांच लाख से भरा बैग पार कर दिया. घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

चुचुहियापारा में रहने वाले विक्की पैंगवार राधेश्याम इंटरप्राइजेस में मैनेजर हैं. शुक्रवार की सुबह 11 बजे वे बावली कुंआ स्थित सेंट्रल बैंक से 4 लाख रुपए और तितली चैक स्थित स्टेट बैंक से 1 लाख 68 हजार रूपए निकाला और अपने काले रंग के बैग में रुपए लेकर सिरगिट्टी जा रहे थे तो रास्ते में रेलवे क्षेत्र के बंगाली रोड के पास जूस पीने के लिए रुका. इस दौरान एक युवक अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और मैनेजर से बात करने लगा.

दोनों युवकों ने मैनेजर को चकमा देते हुए कपड़े में कीड़ा होने की बात कही, जिससे मैनेजर बैग को कंधे से उतारकर पास की खड़ी गाड़ी में रख दिया और कपड़ा झाड़ने लगे. उसके साथ आया युवक भी मैनेजर की मदद करने लगा. इस दौरान दोनों युवकों ने उनका ध्यान बैग से हटाए रखा, इस बीच दो अन्य व्यक्ति बाइक से आए और मैनेजर के बैग को लेकर भाग निकले.

Share This Article