विधायक चंदन कश्यप ने दी क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात …जामगांव से सोरगांव पहुंच मार्ग लागत 5 करोड़ 47 लाख का किया भूमिपूजन…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट संतोष मरकाम


विधायक चंदन कश्यप ने दी क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात …जामगांव से सोरगांव पहुंच मार्ग लागत 5 करोड़ 47 लाख का किया भूमिपूजन…!
नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामगांव मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।विधायक चंदन कश्यप ने जामगांव से सोरगांव पहुंच मार्ग (लंबाई 5.50 किलोमीटर) लागत 547 लाख का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम की शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर राज्य गीत के साथ हुआ। विधायक चंदन कश्यप ने कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज हमारी कांग्रेस सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के हितों मे कार्य कर रहीं हैं। प्रदेश मे पिछले 15 साल तक शासन करने वाली भाजपा ने यहां की जनता को लूटने एवं ठगने का काम किया लेकिन हमारी कांग्रेस की सरकार ने यहा की जनता को न्याय दिलाने का काम किया। यहा के लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। जामगांव से सोरगांव तक रोड बनने से यहां के लोगों को आवागमन का सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामीणों की लंबी मांग पूरा करते हुए पानी टेंकर वितरण किया। साथ ही ग्राम संघठन के महिलाओं के मांग पर भवन निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रू देने की घोषणा किया।

कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, युवा नेता बबलू बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकाल मे हुए विकास कार्यो की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,युवा नेता बबलू बघेल जामगांव सरपंच श्रीमती गुड़िया मौर्य,मेहतु मौर्य,धनसु नाग,बैसाखु राम, चैतन राम,सकरू बघेल, सुकुल मौर्य, रामनाथ मौर्य,सोमनाथ मौर्य,पुरन बघेल, बुधसन मौर्य,अमल मौर्य, मेहतु बघेल, सोनु बघेल,हरी लाल मौर्य, लक्ष्मी वर्मा,अन्य कांग्रेसी सहित ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Share This Article