Chhattisgarh:नाबालिग से रेप, जबरदस्ती शादी.. फिर घर से निकाला…युवक और उसके माता-पिता ने की पिटाई… भीख मांगने को मजबूर हुई लड़की…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

Chhattisgarh:नाबालिग से रेप, जबरदस्ती शादी.. फिर घर से निकाला…युवक और उसके माता-पिता ने की पिटाई… भीख मांगने को मजबूर हुई लड़की…!

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसे प्यार के झांसे में लिया था। इसके बाद घर ले जाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी और लड़की की शादी भी करवा दी। बाद में लड़की को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। अब मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है।

16 साल की पीड़िता के माता-पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। इस वजह से वह अपने नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। पिछले साल उसकी मुलाकात दिल कुमार कश्यप(19) से हुई थी। कहा जा रहा है कि लड़की जब स्कूल जाती थी, तब दिल कुमार उसे देखता था। बाद में युवक ने लड़की से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। शादी करना चाहता हूं, चलो मेरे साथ, हम दोनों पहले शादी कर लेंगे। पता चला है कि युवक ने पढ़ाई छोड़ दी और रोजी-मजदूरी का काम करता था।

दिल कुमार कश्यप रोजी मजदूरी का काम करता था।

इसके बाद लड़की भी उसकी बातों में आई और लड़के के साथ चली गई। युवक उससे शादी न करके उससे रेप करता रहा। लड़की ने कई दफा इस बात का विरोध किया, फिर भी वह नहीं माना। इस पर लड़की ने उससे कहा कि मुझे वापस घर जाना है। लेकिन युवक ने उसे जाने भी नहीं दिया। उधर कुछ समय बाद युवक के माता पिता ने जबरदस्ती ही युवक की शादी लड़की से करवा दी।

तुम खाना ठीक से नहीं बनाती हो

बताया जा रहा है कि शादी होने के बाद लड़की युवक के साथ ही रहने लगी। एक साल तक उसके घर में ही रही। उधर, दिल के मात-पिता भी लड़की को परेशान करते रहे। कई बार दिल और उसके माता पिता ने लड़की से मारपीट की। युवक के परिजन संतोष कश्यप और गंगोत्री बाई कश्यप लड़की को ये कहकर प्रताड़ित करते थे कि तुम खाना ठीक से नहीं बनाती हो। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया। लड़की की नानी ने भी इसका विरोध किया तो उसे भी धमकाया गया था।

स्टेशन के बाहर भीख मांगने लगी लड़की

वहीं घर से भगा देने के बाद लड़की बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगने लगी। उधर, जब लड़की के माता बाहर से काम करके वापस लौटे, तब उन्होंने अपनी बेटी को स्टेशन के बाहर देखा था। जिसके बाद लड़की ने पूरी बात अपने माता पिता को बताई। फिर 6 नवंबर को मामले में पुलिस से शिकायत की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिल कमार संतोष कश्यप और गंगोत्री बाई कश्यप को गिरफ्तार किया है।

Share This Article