Bilaspur: हाइवे बना मौत का सौदागर : सेंदरी में हुई एक और जानलेवा दुर्घटना …बाइक सवार की हुई मौत…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद रज्जब

Bilaspur: हाइवे बना मौत का सौदागर : सेंदरी में हुई एक और जानलेवा दुर्घटना …बाइक सवार की हुई मौत...

बिलासपुर। अभी कुछ देर पहले रतनपुर मार्ग पर स्थित सेंदरी गांव के सामने एक और जानलेवा दुर्घटना होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कहां का है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शाम को 6 बजे जानलेवा गति से आ रहे एक ट्रेलर में बाइक सवार को कुछ इस तरह जोरदार ठोकर मारी कि बाइक सवार बाइक समेत डिवाइडर से जा टकराया। और उसकी वही मौके पर ही मौत हो गई। सेंदरी गांव में तकनीकी ढंग से गलत सड़क बनी नेशनल हाईवे के कारण हर दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है।

जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता तब तक पता नहीं कितने परिवार दुख के सागर में डूबेंगे। इस खबर के लिखे जाने तक कोनी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई है। हाईकोर्ट में इस सड़क और उसके उटपटांग चौराहों को लेकर चिंता भी जाहिर की जा रही है। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवाने वाले बाइक सवारों की कोई फिक्र नहीं है।

Share This Article