Chhattisgarh : दुर्ग हत्याकांड का खुलासा : लूट की नीयत से सराफा व्यापारी की हत्य… BJP सांसद के भतीजे समेत 4 हत्यारे गिरफ्तार…

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट राजेश देवांगन

Chhattisgarh : दुर्ग हत्याकांड का खुलासा : लूट की नीयत से सराफा व्यापारी की हत्य… BJP सांसद के भतीजे समेत 4 हत्यारे गिरफ्तार…

दुर्ग पुलिस ने अमलेश्वर में सराफा व्यापारी की हत्या और लूट के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक एक आरोपी सौरभ कुमार सिंह भाजपा सांसद का भतीजा है, आरोपी खुद को औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह का भतीजा बताया है। मुख्य आरोपी और पहले भी दो मर्डर कर चुके अभिषेक झा सिर्फ लूट के इरादे से वहां गए थे। सौरभ और अभय कुमार उर्फ बाबू ने शराब के नशे में गोली मारी थी।

मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक झा 22 अक्टूबर 2021 को रायपुर जेल से फरार हुआ था। वह यहां हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। कुछ महीने पहले ही सौरभ और अभय कुमार उर्फ बाबू से उसकी पहचान हुई थी। तीनों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया। अभिषेक ने उन्हें बताया कि रायपुर के आसपास कुछ एरिया को वह अच्छे से जानता है, और वहां लूट की घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद उन लोगों ने रायपुर में मिलने का प्लान बताया। 18 अक्टूबर को अभिषेक कार से रायपुर पहुंचा। उसके साथ उसका ड्राइवर आलोक कुमार भी था। यहां सौरभ और अभय कुमार झारखंड से पहुंचे। चारों ने मिलकर कई दिन तक रैकी की।

हत्या व लूट के आरोपी एसपी अभिषेक पल्लव के साथ

रायपुर और आसपास के कई सराफा दुकानों को उन्होंने देखा, लेकिन वहां काफी भीड़ रहने से वह लोग अमलेश्वर आ गए। यहां तिरंगा चौक स्थित बजरंग कॉम्पलेक्स में सुरेंद्र सोनी की समृद्धि ज्वेलर्स काफी खाली दुकान दिखी। इसके बाद इन्होंने एक दिन दुकान की निगरानी किए। 20 अक्टूबर को दोपहर सौरभ कुमार और बाबू बाइक से सुरेंद्र सोनी की दुकान गए। वह लोग शराब के नशे में थे। उनका कहना है कि उन्होंने सुरेंद्र सोनी का सिर पटका तो वह चिल्लाया। इससे वह लोग घबरा गए और उसके ऊपर एक के बाद एक कई फायर कर दिए।

आरोपी अभिषेक झा ने कुछ महीने पहले ही एक लड़की से शादी किया था। उसका हाथ भी इस मामले में बताया जा रहा था। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना के समय वह महिला बनारस में थी। उसका इस मामले में कोई भी संलिप्तता नहीं पाई गई है।



वह हथियार जिससे किया गया था फायर

बिहार से मिले थे हथियार
आरोपी अभिषेक झा जिस देशी कट्टे से फायरिंग किया, वह उसे बिहार में एक दोस्त ने दिया था। बिहार में आज भी इस तरह के हथियार मिलना आम बात है। जब्त कट्टे में एक कट्टा ऐसा था जिसे देखकर एसपी अभिषेक पल्लव ने भी कहा कि ये किसी पिस्टल से कम नहीं है। ऐसा लग रहा मानों किसी आर्म्स फैक्ट्री में उसे बनाया गया हो।

तीन दिन पहले हुई थी वारदात

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवर भी लूटकर ले गए थे। दोनों बदमाशों ने एकदम करीब से कई गोलियां कारोबारी को मारी। इसके बाद इत्मिनान से जेवर समेटे और दुकान से निकल गए। इन दोनों हत्यारों में से एक युवक का सीधा हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ है। इस पूरी घटना का लाइव VIDEO भी सामने आया था।

Share This Article