Chhattisgarh: सड़क किनारे मिली खून से सनी युवक की लाश…शरीर पर कई गहरे चोट के निशान…इलाके में कत्ल से सनसनी… जांच में जुटी पुलिस…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट चंपा मरकाम

Chhattisgarh: सड़क किनारे मिली खून से सनी युवक की लाश…शरीर पर कई गहरे चोट के निशान…इलाके में कत्ल से सनसनी… जांच में जुटी पुलिस…
 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से नकुलनार जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच गंजेनार गांव के पांडूपारा में सड़क पर युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. युवक के सर के पीछे किसी धारदार हथियार से वार किया गया है.

शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं. जहां इस मामले को पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है. वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि युवक एक दिन पहले शाम को गाय बांधने के बाद घर से निकला था. उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. आज सुबह उसका मृतक शरीर रोड के किनारे लहूलुहान पड़ा हुआ मिला. मृतक की शिनाख्त हूंगाराम भास्कर के रूप पर हुई है. घटनास्थल पर कुआकोंडा पुलिस पहुंच जांच में जुट गई है.

वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने के पश्चात परिवार को शव सौंप दिया जाएगा. नक्सली हाथ होने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के पोस्टर पर्ची नहीं मिलने से पुलिस हत्या के एंगल से मामले की विवेचना मैं जुट गई है

Share This Article