CG:नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट… इलाके में दहशत का माहौल…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

CG:नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट… इलाके में दहशत का माहौल…
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. नक्सलियों ने एक बार फिर दो आदिवासी ग्रामीणों को जनअदालत लगाकर मौत की सजा सुना दी. नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बीजापुर थाना क्षेत्र के पेददाकोरमा निवासी राजू मोडियम और पूसनार निवासी दूला कोडमे की हत्या की. इधर, बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की सूचना मिलने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, फ़िलहाल तस्दीक की जा रही है.

Share This Article