CG:विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी:हार्टअटैक से निधन… सुबह अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

CG: विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी:हार्टअटैक से निधन… सुबह अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम…

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया. वह 3 बार से विधायक थे. वह साल 1998 में पहली बार विधानसभा में निर्वाचित हुए थे.
: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन हार्ट अटैक से हो गया है. देर रात हार्ट अटैक से मनोज मंडावी का निधन हुआ है. इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. मंडावी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक थे. वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे.

उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 90 के दशक में युवा कांग्रेस में सक्रिय थे. मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे. इसके बाद 1998 में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे.

राज्य निर्माण के बाद अजीत जोगी शासन में पीडब्ल्यूडी और नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मनोज मंडावी 3 बार के विधायक और दिग्गज कांग्रेसी नेता थे. 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी देवलाल दुग्गा को 27 वोट से पराजित कर चुनाव जीता था. अपने क्षेत्र में विधायक मनोज सिंह मंडावी का काफी दबदबा था. यही वजह है कि  भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से  लगातार दूसरी बार मनोज सिंह मंडावी विधायक बने. उनके निधन के बाद से पूरे भानुप्रतापपुर में  मातम छाया हुआ है.

दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता मनोज मंडावी हार्ट से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे. इसके इलाज के लिए कल चेन्नई जाने वाले थे. लेकिन जाने से पहले ही उनको आज सुबह उनकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी. पर अस्पताल पहुंचने से पहले मनोज मांडवी की सांसे थम गई. फिर धमतरी के निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धमतरी के बठेना अस्पताल में मनोज मंडावी का निधन हुआ है. अब उनके उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम ले जाया जा रहा है.

Share This Article