बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…18 करोड़ नगदी की अफवाह में किसान के घर डकैती… 3 डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….अब तक 16 को दबोचा….

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सतेन्द्र सिंह

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…18 करोड़ नगदी की अफवाह में किसान के घर डकैती… 3 डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….अब तक 16 को दबोचा….
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक किसान के घर डकैती करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी ओडिशा के रहने वाले हैं। किसान के घर करीब 18 करोड़ रुपए नगदी होने की अफवाह पर जून माह में डकैती करने घर में घुसे थे। मामले के करीब साढ़े 4 महीने बाद पुलिस ने मुख्य 3 आरोपियों को पकड़ लिया है। इससे पहले 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में अब तक 16 लोग पकड़ में आए हैं। मामला जिले के बडांजी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 4 जून 2022 की रात बस्तर जिले के घाट धनोरा के एक किसान के घर डकैती हुई थी। आधी रात किसान के घर में डकैत घुसे थे। हालांकि, उन्हें यहां से सिर्फ 30 हजार ही मिले थे। सुबह किसान के परिवार ने पुलिस को वारदात की सूचना दी थी। जिसके बाद जवान डकैतों को पकड़ने की कोशिश में जुट गए थे। फिर कुछ ही दिनों के अंदर CG और ओडिशा के 13 डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिन्होंने बताया था कि, इस वारदात में और भी लोग शामिल हैं। उनका पता डिटेल खंगाले गए थे। वे सभी फरार थे।

फिर, कुछ दिन पहले पुलिस को मुखबिर से पता चला कि तीन डकैत कोरापुट में मौजूद हैं। जिसकी सूचना पर बडांजी थाना प्रभारी दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर ओडिशा के कोरापुट भेजा गया था। यहां से पुलिस ने घेराबंदी कर एक घर से 3 लोगों को पकड़ लिया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अर्जुन बिसाई (42), दयाराम बाग (39), बालेश्वर हरिजन (28) बताया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने डकैती की बात कबूल ली। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article