सीएम भूपेश बघेल ने किसान वेदराम के घर पर लिया छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद…..

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

सीएम भूपेश बघेल ने किसान वेदराम के घर पर लिया छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद…..
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम छपोरा में किसान श्री वेद राम साहू के यहां भोजन किया।

श्री वेद राम साहू ने हर्ष जताते हुए कहा कि एक किसान परिवार का मुख्यमंत्री ही किसान के घर का भोजन स्वीकार कर सकता है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं, जिसके फलस्वरूप आज किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है।

श्री वेदराम ने कहा कि मैंने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि, प्रदेश के मुखिया एक छोटे किसान के घर भोजन स्वीकार करेंगे। यह मेरे और मेरे परिवार जनों के लिए आश्चर्यजनक रहा। यह  मुख्यमंत्री जी की बड़प्पन है जो एक किसान के घर का भोजन बड़े प्रेम से स्वीकार किया परिवार जनों के नाम पूछे और आत्मीयता से मुलाकात भी की।

Share This Article