रायपुर पुलिस की ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… ‌28 सटोरिए गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
6 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज शुक्ला

रायपुर पुलिस की ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… ‌28 सटोरिए गिरफ्तार

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रावणभाठा पास 02 व्यक्ति महोदव क्रिकेट सट्टा का आई.डी. बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सटोरियों को गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर हुलियों के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रवि चैहान एवं प्रकाश कुमार निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके मोबाईल में महादेव एप्लीकेशन का आई.डी. होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मध्य-प्रदेश के छिंदवाड़ा से 06 व्यक्तियों द्वारा महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्लीकेशन का आई.डी. बनाकर बिक्री करने हेतु देना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों मध्य-प्रदेश के छिंदवाड़ा रवाना होकर छिंदवाड़ा के समर्थ रेसीडेंसी से 06 सटोरियों गुलाम अगुलेश, मो. शहबाज, प्रकाश कुमार, मनजीत सिंह, संजय सिंह एवं अजय कुमार को पकड़ा गया, जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में ऑनलाइन महादेव सट्टा का आई डी बनाकर बिक्री करने के साथ ही ऑनलाइन सट्टा संचालित भी कर रहे थे। जिस पर समस्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 596/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। Previवही थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ब्लाॅक कालोनी से महादेव ऑनलाइन एप से सट्टा संचालित करते चंदखुरी दुर्ग निवासी चन्द्रशेखर साहू को पकड़ा गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उडीसा के टिटलागढ़ से कुछ व्यक्तियों द्वारा महोदव एप में लाईन लेकर सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिटलागढ़ उड़ीसा रवाना होकर टिटलागढ़ स्थित जैन हाईट्स में महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 06 सटोरियों शुभम चंद्राकर, विवेक मिश्रा, मनीष चंद्राकर, धनराज चंद्राकर, नितिश चंद्राकर एवं सागर विश्वकर्मा को पकड़ा गया। जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में ऑनलाइन महादेव सट्टा संचालित कर रहे थे। जिस पर समस्त 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 575/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में दो आरोपी आर्यन जैन एवं अनुराग मिश्रा निवासी भिलाई जिला दुर्ग फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड में महादेव ऑनलाइन एप से सट्टा संचालित करते दुर्ग निवासी देवा श्रीकांत चन्द्राकर को पकड़ा गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उडीसा के झारसुगुड़ा से कुछ व्यक्तियों द्वारा महोदव एप में लाईन लेकर सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा झारसुगुड़ा उड़ीसा रवाना होकर झारसुगुड़ा से महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 07 सटोरियों सोमेश चंद्राकर, डिलेश्वर चंद्राकर, वासु चंद्राकर उर्फ विकास, सचिन देशमुख, विकास बेलचंदन, ओमप्रकाश चंद्राकर एवं आकाश चंद्राकर को पकड़ा गया। जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में ऑनलाइन महादेव सट्टा संचालित करने के साथ ही आई डी बनाकर बिक्री कर रहे थे। जिस पर समस्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 370/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में एक आरोपी खिलेश वर्मा निवासी भिलाई दुर्ग फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत महोबा बाजार ओव्हर ब्रीज के नीचे महादेव ऑनलाइन प से सट्टा संचालित करते दुर्ग निवासी प्रीतम अग्रवाल को पकड़ा गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह दुर्ग से कुछ व्यक्तियों द्वारा महोदव एप में लाईन लेकर सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दुर्ग रवाना होकर दुर्ग के शीतला मंदिर के पास महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 04 सटोरियों शेर खान, मनजीत सिंह उर्फ बंटी, याज्ञवेन्द्र सिंह एवं नियाज अहमद को पकड़ा गया। जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में ऑनलाइन महादेव सट्टा संचालित करने के साथ ही आई डी बनाकर बिक्री कर रहे थे। जिस पर समस्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 361/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Share This Article