सीएम भूपेश बघेल के संयुक्त सचिव होंगे IAS तारन प्रकाश सिन्हा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारियों को 9 साल की सेवा पूर्ण किए जाने के बाद कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं. इस आदेश के साथ 2012

बैच के कुल 12 आईएएस अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर पर आ गए हैं. कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान पाने वाले अधिकारियों में जनसंपर्क आय़ुक्त तारण सिन्हा, रजत बंसल, शिव अनंत तायल, रितेश कुमार अग्रवाल, अभिजीत सिंह, रणबीर शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, इफ्फत आरा, दिव्या उमेश मिश्रा, संजय अग्रवाल और सुधाकर खलको के नाम शामिल हैं.

Share This Article